टाइगर डिवीजन के सैनिक ने राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी में जीता कांस्य पदक

Published On

जम्मू (एजेंसी)। राइजिंग स्टार कोर के तहत जम्मू स्थित टाइगर डिवीजन के सेना के जवान ने उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। राइजिंग स्टार कोर ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘अनुशासन, सटीकता और दृढ़ता का एक शानदार प्रदर्शन! पोस्ट में यह भी कहा गया, ‘राइजिंग स्टार कोर ने उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों 2025 में रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत तीरंदाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के लिए टाइगर डिवीजन के हवलदार सुखचैन सिंह को बधाई दी।

About The Author

Related Posts