Vinesh Phogat Plea : विनेश फोगट की अपील हुई स्वीकार! आज हो सकती है सुनवाई

Published On

Vinesh Phogat Plea : नई दिल्ली (एजेंसी)। खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में विनेश फोगट की अपील स्वीकार कर ली गई है और इस अपील की सुनवाई आज हो सकती है, यह 9 अगस्त (शुक्रवार) को भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे के आसपास है। अंतरिम फैसला सुनवाई के करीब एक घंटे बाद आने की संभावना जताई जा रही है। यह विनेश फोगट और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के लिए एक बड़ी राहत की बात है, क्योंकि सीएएस ने गुरुवार को अपने शुरूआती आकलन में महिलाओं की 50 किग्रा कुश्ती में संयुक्त रजत पदक की मांग करने की विनेश की याचिका को सही पाया और इसे स्वीकार कर लिया। Vinesh Phogat Plea

गुरुवार को अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट के खिलाफ स्वर्ण पदक मुकाबले से 4 घंटे पहले विनेश को पेरिस ओलंपिक 2024 से अयोग्य करार दे दिया गया था। क्योंकि भारतीय पहलवान को वजन मापने की प्रक्रिया में 100 ग्राम वजन ज्यादा पाया गया था और वह पास नहीं हो पाई थी। ओलंपिक फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनने के बावजूद कम से कम रजत पदक सुनिश्चित करने के बावजूद उनसे पोडियम स्थान छीन लिया गया। Vinesh Phogat Plea

CM Nayab Singh Saini: कुश्ती को अलविदा कह चुकी विनेश फोगाट के लिए सीएम नायब सैनी ने किया ये बड़ा ऐला…

About The Author

Related Posts