हमें इसी जीत की तलाश थी: स्मिथ

Published On

दुबई (एजेंसी)। मुंबई इंडियंस को हाराने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि इस जीत से वह बहुत खुश हैं और टीम को इसी जीत की तलाश थी। मुंबई इंडियंस ने रविवार को हार्दिक पांड्या की सात छक्कों से सजी नाबाद 60 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट पर 195 रन का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन राजस्थान रॉयल्स के बेन स्टोक्स (नाबाद 107) ने संजू सैमसन (नाबाद 54) के साथ 152 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को उम्मीदों वाली जीत दिला दी। राजस्थान ने 18.2 ओवर में ही दो विकेट पर 196 रन बनाकर इस मैच को जीत लिया। स्मिथ ने मैच जीतने के बाद कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं। हम इसी जीत की तलाश कर रहे थे।

यह भी पढ़े – महिलाओं की भावनाओं के साथ राजनीतिक खिलवाड़

हमारे दो अनुभवी खिलाड़ियों- बेन स्टोक्स और संजू सैमसन- ने बहुत अच्छा खेला। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों के बीच की साझेदारी कमाल की थी। उन्होंने कहा, ‘हमने फर्स्ट हाफ में अच्छा क्रिकेट खेला, हमने 40-50 रन अधिक दे दिये लेकिन मैच जीतने के बाद अंत में यह मायने नहीं रखता। मुझे उम्मीद है कि हमारे बल्लेबाजों को इस मैच से आत्मविश्वास मिलेगा और इससे उन्हें आगे के मैच जीतने में मदद मिलेगी।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts