Bomb Threat: मोहाली के स्कूल और फोर्टिस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कड़ी

Published On

मोहाली (ब्यूरो)। Mohali News: पंजाब के मोहाली में स्कूल और फोर्टिस हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की फिर धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरा संदेश मिलने के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। Mohali News

जानकारी के अनुसार, एहतियातन स्कूल परिसर और अस्पताल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड द्वारा गहन जांच की गई। हालांकि इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले दो दिनों से मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। इसे देखते हुए प्रशासन किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरत रहा है। अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई और आने-जाने वालों की सख्ती से जांच की जा रही है। Mohali News

यह भी पढ़ें:– भक्ति, व्यवस्था और सहयोग का अद्भुत संगम: संगमेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि मेला शांतिपूर्वक संपन्न, सभी का हृदय से आभार

About The Author

Related Posts