Aam Aadmi Party: विजय सांपला का भतीजा ‘आप’ में शामिल

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Aam Aadmi Party: भाजपा के एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रॉबिन सांपला आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सीएम भगवंत मान ने उनका पार्टी में स्वागत किया। रॉबिन सांपला भाजपा के दिग्गज नेता विजय सांपला के भतीजे हैं। होशियारपुर से अनीता सोम प्रकाश को टिकट दिए जाने के बाद से सांपला नाराज चल रहे थे। Chandigarh News

यहां तक कि होशियारपुर से टिकट घोषित होने के बाद सांपला ने अपने एक्स अकाउंट से ‘मोदी का परिवार’ टैग तक हटा डाला है जोकि अब तक एक्स पर दोबारा नहीं दिखाई दिया। बीते दिनों सांपला ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इसके बाद भी जब सांपला की नाराजगी दूर नहीं हुई तो जाखड़ और उनके करीबियों ने उनसे मुलाकात कर मनाने की कोशिश की थी। Chandigarh News

यह भी पढ़ें:– JBT Admit Card: जेबीटी टीचर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 28 अप्रैल को होगी परीक्षा

About The Author

Related Posts