आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजीलैंस ब्यूरो ने पूर्व विधायक कुशलदीप ढिल्लों को किया गिरफ्तार

Published On

उनके दो सहायक भी किए गए गिरफ्तार

चंडीगढ़। (सच कहूँ/अश्वनी चावला) पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान मंगलवार को फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों  (Kushaldeep Dhillon) को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें:– हाईकोर्ट का सरकार को झटका, हरियाणा पुलिस की 5500 भर्तियां रद्द

विजीलैंस ब्यूरो की जाँच के संबंध में जानकारी देते हुए आज यहाँ राज्य विजीलैंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त विधायक के साथ सह-आरोपी गुरसेवक सिंह निवासी गाँव नानकसर, जिला फरीदकोट और राजविंदर सिंह निवासी गाँव धन्ना शहीद, जिला फिरोजपुर के खिलाफ जाँच के बाद भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि उनकी सभी चल और अचल संपत्तियों का आकलन करने के लिए ब्यूरो द्वारा 01-04-2017 से 31-03-2022 तक पाँच साल के लिए एक चैकिंग अवधि निर्धारित की गई है। जाँच के दौरान यह पाया गया कि उसने अपनी सारी आय से अधिक संपत्ति बनाई थी और गाँव मूमरा, तहसील सादिक, फरीदकोट में अन्य व्यक्तियों के नाम पर संपत्ति खरीदी थी।

और यह भी पाया गया कि उसने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों की तुलना में लगभग 245 प्रतिशत खर्च किया था। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस संबंध में उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1), 13(2) और आईपीसी की 120-बी के तहत विजीलैंस थाना फिरोजपुर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उक्त पूर्व विधायक को इस मामले में गिरफ्तार कर कल सक्षम न्यायालय में पेश किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जाँच जारी है।

About The Author

Related Posts