Punjab

Bird Nurturing Campaign: ब्लॉक गोबिंदगढ़ जेजियां के डेरा श्रद्धालुओं ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे 
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ‘ड्रोन–ड्रग्स–गन’ नेटवर्क को तोड़ा, ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत 65 करोड़ की संपत्ति फ्रीज़
Raghav Chadha News: राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति से मिलकर पंजाब सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी वरदान; 65 साल की माँ के घुटनों का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, बेटे की आँखों से छलके खुशी के आँसू
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस 250 ग्रामीण खेल मैदानों का किया उद्घाटन; कहा, पंजाब के गांवों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा होंगे

Goa PSC Recruitment: गोवा पीएससी भर्ती के लिए इन पदों पर आवेदन जारी, ये है अंतिम डेडलाइन

सिविल सेवक बनने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका

Manmohan Picture
Published On

पणजी। सिविल सेवक बनने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। गोवा पब्लिक सर्विस कमीशन ने ट्यूटर/डेमोंस्ट्रेटर (शिक्षक/प्रदर्शनकर्ता) के विभिन्न विभागों में कुल 84 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।  गोवा पीएससी ने जिन विभागों में ट्यूटर/डेमोंस्ट्रेटर के कुल 84 पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें एनाटॉमी से 8, बायोकेमिस्ट्री से 3, माइक्रोबायोलॉजी से 4, पैथोलॉजी से 9, फिजियोलॉजी से 3, एनेस्थेसियोलॉजी से 10, फोरेंसिक मेडिसिन से 4, बाल रोग से 7, कम्युनिटी मेडिसिन (पीएसएम) से 3, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन से 2, न्यूरोलॉजी से 3, नेफ्रोलॉजी से 7, बाल शल्य चिकित्सा से 2, प्लास्टिक सर्जरी से 2, सीवीटीएस से 2, यूरोलॉजी से 3, कार्डियोलॉजी से 1, कैजुअल्टी और ट्रॉमा मेडिसिन से 4, फार्माकोलॉजी से 5, डाइटिशियन से 1, और ईएसआई योजना में बीमा चिकित्सा अधिकारी से 1 पद शामिल हैं। Recruitment News

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 मई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से चिकित्सा योग्यता (एमबीबीएस)/गृह विज्ञान में डिग्री/पदवार पात्रता होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। वहीं, चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार वेतन मैट्रिक्स स्तर- 6 से 10 के अनुसार प्रति माह होगी। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले गोवा पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें। Recruitment News

About The Author

Related Posts