Social Media News: इंस्टाग्राम पर आपका अकाउंट कहीं फर्जी तो नहीं! चेक करें, ये खबर आपके लिए!

इंस्टाग्राम का बड़ा एक्शन, सेलिब्रिटी और इन्फ्लुएंसर्स के फॉलोअर्स घटे

Manmohan Picture
Published On

Fake Instagram Account: नई दिल्ली। सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम ने फर्जी गतिविधियों और निष्क्रिय खातों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए लाखों अकाउंट हटाए हैं। कंपनी की इस कार्रवाई के बाद अनेक चर्चित हस्तियों, डिजिटल क्रिएटर्स और बड़े ब्रांड्स के फॉलोअर्स की संख्या में अचानक भारी कमी दर्ज की गई। इससे सोशल मीडिया जगत में व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। Social Media News

जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम ने उन खातों को निशाने पर लिया जो लंबे समय से सक्रिय नहीं थे या फिर बॉट और ऑटोमेटेड सिस्टम के जरिए संचालित किए जा रहे थे। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य यूजर्स को अधिक सुरक्षित और वास्तविक डिजिटल वातावरण उपलब्ध कराना बताया जा रहा है। इस अभियान का असर कई लोकप्रिय सेलिब्रिटी और इन्फ्लुएंसर्स पर भी दिखाई दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनेक बड़े अकाउंट्स से लाखों की संख्या में फॉलोअर्स अचानक कम हो गए। कुछ मामलों में यह गिरावट करोड़ों तक पहुंच गई। माना जा रहा है कि हटाए गए अधिकांश अकाउंट नकली एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए बनाए गए थे।

सोशल मीडिया विशेषज्ञों का कहना है कि इंस्टाग्राम समय-समय पर ऐसे अकाउंट्स की पहचान कर उन्हें हटाने की प्रक्रिया अपनाता है, ताकि प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता बनी रहे। इस कदम से वास्तविक यूजर्स और ऑर्गेनिक कंटेंट क्रिएटर्स को फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, फॉलोअर्स में आई भारी गिरावट के बाद कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। कुछ लोगों ने इसे डिजिटल सफाई अभियान बताया, जबकि कई यूजर्स ने फॉलोअर्स घटने पर चिंता जताई। Social Media News

Instagram-News

About The Author

Related Posts