Save Fuel India: कार छोड़ साइकिल पर निकले जीएसटी अधिकारी, नरेंद्र मोदी की अपील लाई रंग
अधिकारी बोले- छोटी-छोटी कोशिशें ही लाती हैं बदलाव
Fuel Saving Campaign: नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन की बचत और ऊर्जा संरक्षण को लेकर की गई अपील का प्रभाव अब सरकारी तंत्र में भी दिखाई देने लगा है। राजधानी दिल्ली स्थित आयकर भवन में कार्यरत जीएसटी विभाग के उप आयुक्त नरेंद्र यादव ने इस दिशा में अनूठी पहल करते हुए निजी लग्जरी वाहन का उपयोग बंद कर दिया है और अब वे प्रतिदिन साइकिल से कार्यालय पहुंच रहे हैं। Save Fuel India
नरेंद्र यादव का मानना है कि वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चुनौतियां बढ़ रही हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह ईंधन की खपत कम करने के लिए अपनी ओर से सकारात्मक प्रयास करे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बचत केवल आर्थिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से भी जुड़ा विषय है।
उन्होंने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाए, तो यह पहल आगे चलकर व्यापक जनजागरण का रूप ले सकती है। उनका मानना है कि युवाओं में इस प्रकार के अभियानों को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है और वे देशहित में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आ रहे हैं। Save Fuel India
फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने वाले नरेंद्र यादव ने कहा कि साइकिल चलाना शरीर को स्वस्थ रखने का सरल और प्रभावी माध्यम है। इसके साथ ही यह प्रदूषण कम करने और ईंधन बचाने में भी सहायक साबित होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटी दूरी तय करने के लिए साइकिल या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाकर युवा न केवल स्वयं को फिट रख सकते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं। नरेंद्र यादव ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के कारण ईंधन आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसे समय में हर नागरिक को यह विचार करना चाहिए कि वह राष्ट्रहित में किस प्रकार योगदान दे सकता है। उनके अनुसार छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं और समाज पर उनका सकारात्मक प्रभाव दिखाई देता है। Save Fuel India
About The Author