ट्रक-बोलेरो की टक्कर में 12 घायल, 3 गंभीर

Published On

कैरू-तोशाम रोड़ पर हुआ हादसा

  • घना कोहरा बना कारण

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। भिवानी में वीरवार सुबह धुंध के चलते कैरू-तोशाम रोड़ पर ट्रक व बोलेरो गाड़ी की टक्कर में 12 लोग घायल हो गए। तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। बोलेरो गाड़ी चालक घायल सोनू ने बताया कि वीरवार को वह हिसार के आदमपुर क्षेत्र के मोहबतपुर गांव से भिवानी के कैरू शोक प्रकट करने आ रहे थे। कैरू के पास पहुंचने से पहले धुंध के चलते एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रक पलट गया और बोलेरो सवार सभी 12 लोग घायल हो गए। वहीं चिकित्सक रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि कैरू रोड़ पर सड़क हादसे में घायल 12 लोग नागरिक अस्पताल आए हैं, जिनमें से गंभीर हालत के चलते तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई भेजा गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts