Haryana: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के तहत एचवीपीएनएल में किये गए 18 एक्सईएन के तबादले : अनिल विज

Published On
HVPNL online transfer policy: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी-2025 के तहत हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) ने ग्रुप-ए श्रेणी में कार्यकारी अभियंताओं के ऑनलाइन तबादले सफलतापूर्वक संपन्न कर दिए हैं। Haryana News
इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि एचवीपीएनएल राज्य का पहला निगम है, जिसने ग्रुप-ए स्तर पर पूर्णत: ऑनलाइन तबादला प्रणाली को लागू किया है। इस प्रक्रिया में कुल 18 कार्यकारी अभियंताओं का तबादला किया गया और सभी अधिकारियों ने अपनी पसंद के अनुसार आवंटित स्टेशनों पर कार्यभार संभाल लिया है। विज ने कहा कि इस नीति का सबसे बड़ा लाभ यह है कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। अधिकारियों को उनकी पसंद के अनुसार कार्यस्थल उपलब्ध कराया गया है, जिससे वे संतुष्ट और उत्साहित हैं।

ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के कर्मचारियों के लिए भी पॉलिसी लागू करने के प्रयास जारी

ऊर्जा मंत्री ने आगे बताया कि इसी तर्ज पर ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के कर्मचारियों के लिए भी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने के प्रयास जारी हैं, ताकि अन्य कर्मचारियों को भी अपनी पसंद के कार्यस्थल पर कार्य करने का अवसर मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी अधिकारी/कर्मचारी के पास अतिरिक्त चार्ज है, तो उसे रिक्त पद मानते हुए ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव में शामिल किया जाएगा।

यूएचबीवीएन, डीएचबीवीएन और एचपीजीसीएल में भी कार्य जारी | Haryana News

विज ने कहा कि निकट भविष्य में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन), दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) और हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) में भी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी-2025 लागू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

About The Author

Related Posts