हिसार में 2 सगे भाइयों की मौत

Published On

गैस लीक होने से बाथरूम में हुए बेहोश

  • शादी में जाने के लिए बाल कटवाकर आए थे

हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हिसार में तिलक श्याम वाली गली में गैस लीक होने की वजह से 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार सौरभ की रिश्तेदारी में शादी थी। सौरभ की माँ अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले ही चली गई थी। रविवार को सौरभ ने अपने परिवार को लेकर जाना था। शादी में जाने के लिए परिवार के सदस्य तैयारियों में जुटे थे। इसी बीच उनके बेटे सोहम (13) और माधव (8) नजदीक ही नाई की दुकान से बाल कटवाकर आए थे। इसके बाद दोनों घर के प्रथम तल पर बने बाथरूम में नहाने चले गए। बाथरूम में उन्होंने गैस गीजर आॅन कर लिया। गैस लीक होने की वजह से दोनों अंदर बेहोश हो गए। बाथरूम की खिड़कियां बंद थी।

यह भी पढ़ें:– जवानों के बलिदान से ही देशवासियों को आती है चैन की नींद-आजाद

घर में उस समय उनकी माँ ही मौजूद थी। सौरभ घर के नजदीक ही बनी दूसरी शाप पर गया हुआ था। जब काफी देर तक दोनों बच्चे बाथरूम से बाहर नहीं आए तो माँ ने दोनों को आवाजें लगाई। परंतु बच्चों ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद माँ ने प्रथम तल पर बने बाथरूम में पहुंची। दोनों गैस लीक के कारण बेसुध होकर पड़े थे। तभी पत्नी ने आनन-फानन में अपने पति को फोन किया। जिसके बाद उन्हें शहर के निजी अस्पताल में लेकर गए। परंतु चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के पिता सौरभ सिंघल फोटो स्टूडियो चलाते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts