पंचकूला: 86719 मतदाता 19 को चुनेंगे कालका नगर परिषद का पहला प्रधान

Published On

सच कहूँ/चरन सिंह पंचकूला। कालका नगर परिषद चुनाव (MC Election) का बिगुल सोमवार को बज गया। इस चुनाव में लगभग 85719 मतदाता कालका नगर परिषद के लिए पहली बार सीधा मतदान करेंगे। वार्ड नंबर 2, 3, 14, 17, 18, 23, 24 अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर 3, 14, 17 अनुसूचित जाति महिला और 1, 10, 19, 21, 22, 29, 30, 31 महिलाओं के लिए आरक्षित है। जबकि अन्य वार्ड सामान्य वर्ग के लिए है। प्रधान पद सामान्य वर्ग के लिए है। नगर परिषद में पिंजौर के 22 और कालका के 21 गांव शामिल हैं। चुनाव में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण लागू किया गया है। महिला और एससी के लिए 8वीं शैक्षणिक योग्यता और अन्य उम्मीदवारों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। MC Election

उम्मीदवारों को शपथ पत्र में आपराधिक मामलों का ब्यौरा देना होगा। मामलों की वर्तमान स्थिति बताना भी जरूरी होगा। उम्मीदवारों के लिए खर्च सीमा बढ़ाई गई है। 19 जून को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 22 जून को मतगणना होगी। जरूरत हुई तो 21 को पुनर्मतदान होगा। नामांकन 30 मई से 5 जून तक दाखिल किए जाएंगे। कालका पिंजौर नगर परिषद में कुल 31 वार्ड हैं। कुल सामान्य जाति की आबादी 74687, अनुसूचित जाति की 43434 और पिछड़ी जाति की31001 आबादी है।

यह वार्ड और आबादी

वार्ड 1-    आबादी      5276
वार्ड 2 :   आबादी      4351
वार्ड 3     आबादी –    5096
वार्ड 4 –   आबादी :    4884
वार्ड 5 :   आबादी :    4714
वार्ड 6 :   आबादी :    4350
वार्ड 7 :   आबादी      5244
वार्ड 8 :   आबादी :    4576
वार्ड 9 :   आबादी :    5017
वार्ड 10:  आबादी :    4582
वार्ड 11 : आबादी :    5069
वार्ड 12 : आबादी :    4564
वार्ड 13:  आबादी :    4658
वार्ड 14   आबादी :    4595
वार्ड 15   आबादी      4819
वार्ड 16 : आबादी :    5233
वार्ड 17:  आबादी      5072
वार्ड 18:  आबादी :    4601
वार्ड 19:  आबादी :    5121
वार्ड 20:  आबादी      4864
वार्ड 21:  आबादी      5198
वार्ड 22:  आबादी      5118
वार्ड 23:  आबादी      4442
वार्ड 24:  आबादी :    4342
वार्ड 25:  आबादी :    5282
वार्ड 26:  आबादी :    4460
वार्ड 27:  आबादी      4635
वार्ड 28:  आबादी :    4998
वार्ड 29:  आबादी –    5027
वार्ड 30:  आबादी :    4528
वार्ड 31:  आबादी –    4406

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts