शिक्षा और रोजगार
मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आई कैैथल से
Published On
कैथल। (सच कहूँ न्यूज) हरियाणा के कैथल से शर्मसार करने वाली खबर आ रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार को चंदाना गेट पर नीलकंइ मंदिर के पास एक भ्रूण पड़ा मिला है। हालांकि भ्रूण कितने माह का है यह अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि चंदाना गेट पर भ्रूण मिलने की सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे थे। अभी इस मामले की जांच की जा रही है। भ्रूण फेंकने वाले की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई। आगामी जांच जारी है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।