पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, पीजीआई में भर्ती

Published On

गाँव खिड़वाली में हुई वारदात, नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। सदर थाना के अंतर्गत गाँव खिड़वाली में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में युवक को पीजीआई में भर्ती कराया गया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस पीजीआई पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस के अनुसार गाँव खिड़वाली निवासी नवीन उर्फ काला ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि जब वह अपनी मोटरसाइकिल से खेतों से घर जा रहा था, तभी रास्ते में गाँव के ही जोगेन्द्र उर्फ काला ने अपने ट्रैक्टर से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी और उसे हॉकी से भी गंभीर चोटें मारी। जब नवीन ने शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

  •  जोगेन्द्र उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया

ग्रामीणों ने नवीन को पीजीआई में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस पीजीआई पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। नवीन ने पुलिस को बताया कि जोगेन्द्र के साथ उसकी पहले भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी और इसी रंजिश के चलते उस पर जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में घायल की शिकायत पर नामजद युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संबंधित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About The Author

Related Posts