Anil Vij: ऊर्जा मंत्री विज ने किया बिजली सेवा केंद्र पर औचक निरीक्षण, हड़कंप

Published On

एक शिकायत के निवारण न होने पर संबंधित स्टाफ के खिलाफ स्पष्टीकरण निकालने के लिए दिए निर्देश – विज

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Anil Vij: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रविवार को रोहतक में एक बिजली सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधीक्षक अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि “जो शिकायतें 4 घंटे से ज्यादा तक हल नही हुई उनकी जांच करते हुए सम्बन्धित स्टाफ से स्पष्टीकरण लिया जाए तथा इसकी रिपोर्ट मेरे पास भेजी जाए”। Rohtak News

औचक निरीक्षण के दौरान अनिल विज सेवा केंद्र में जाते ही शिकायतों की जानकारी लेने लिए सीधे कंप्यूटर पर बैठ गए और सम्बंधित कर्मचारी से शिकायतों की जानकारी हासिल की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से शिकायत किस प्रकार से आती है और उसका क्या-क्या माध्यम होता है उसकी जानकारी भी हासिल की और शिकायत किस प्रकार से अपने कंप्यूटर पर चढ़ाते हो, की भी जानकारी हासिल की। Rohtak News

औचक निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने कंप्यूटर से डाटा निकाल कर तीन शिकायत कर्ताओं से टेलीफोन पर बात की। एक शिकायतकर्ता की शिकायत 24 घंटे बीतने के बाद हल नही होने पर एसई को जांच कर सम्बन्धित स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की निर्देश विज ने दिए। Rohtak News

यह भी पढ़ें:– Earthquake in Rajasthan: राजस्थान के इस शहर में लगे भूकंप के झटके, तीव्रता 3.6

About The Author

Related Posts