नरवाना में फिर दहशत फैलाने की कोशिश: कारोबारी नरेश जैन की दुकान पर पहुंचे पांच युवक, बोले- आपके पास फोन आएगा

कुछ महीने पहले हुई फायरिंग के बाद फिर संदिग्ध गतिविधि, मंत्री कृष्ण बेदी पहुंचे मौके पर; एसपी को 24 घंटे में गिरफ्तारी के निर्देश

Sarvesh Kumar Picture
Published On

नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: शहर के अपोलो चौक स्थित कारोबारी नरेश जैन की दुकान पर शनिवार दोपहर एक बार फिर संदिग्ध गतिविधि और धमकी भरे माहौल ने व्यापारियों में चिंता बढ़ा दी। काले कपड़ों में आए दो युवक पहले दुकान के अंदर पहुंचे और बाद में उनके साथ तीन अन्य युवक भी वहां आ गए। युवकों ने दुकानदार से बातचीत के दौरान पुरानी फायरिंग घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जो गोली पहले

आपकी दुकान पर चली थी, वो मेरी जूती की नोक के बराबर भी नहीं है और जाते-जाते यह भी कह गए कि आपके पास फोन आएगा।ह्व पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। बाहर निकलते समय युवकों ने दुकान के बाहर लगे मोबाइल नंबर की फोटो भी अपने फोन में खींची। इस दौरान युवकों ने यह भी कहा कि आपकी एसपी के साथ बड़ी अच्छी बनती है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

अंदर आ जाओ, कोई और मत आए — युवकों ने स्टाफ को भी रोका

दुकानदार नरेश जैन के अनुसार दो युवक काले कपड़ों में उनकी दुकान पर आए और कहने लगे कि ह्लबॉस आपसे बात करना चाहते हैं।ह्व इसके बाद वे उन्हें अंदर बुलाने लगे और दुकान के स्टाफ से कहा कि कोई और अंदर न आए। युवकों ने नरेश जैन से अपना मोबाइल नंबर सेव करने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। युवकों ने उन्हें दुकान के शीशे की तरफ बुलाने का प्रयास भी किया, लेकिन नरेश जैन ग्राहकों का हवाला देकर आगे नहीं गए। इसके बाद युवक वहां से निकल गए और कुछ देर में उनके साथ तीन अन्य युवक भी बाहर दिखाई दिए।

पहले भी हुई थी फायरिंग और फिरौती की मांग

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी नरेश जैन की दुकान पर फिरौती की मांग को लेकर बदमाशों ने दुकान के शीशे पर गोली चलाई थी। उस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

हालांकि, अब एक बार फिर हुई इस घटना ने व्यापारी वर्ग में चिंता बढ़ा दी है। नरेश जैन का कहना है कि कुछ दिन पहले ही उनकी सुरक्षा में तैनात गार्ड को भी हटा लिया गया था।

मंत्री कृष्ण बेदी पहुंचे दुकान पर, सीसीटीवी फुटेज देखी

घटना की सूचना मिलते ही हरियाणा के समाज कल्याण एवं अधिकारिता मंत्री व नरवाना विधायक कृष्ण कुमार बेदी अपोलो चौक स्थित दुकान पर पहुंचे। उन्होंने नरेश जैन और उनके परिवार से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। नरेश जैन ने मंत्री को दुकान के सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए, जिनमें संदिग्ध युवक नजर आ रहे थे। मौके पर सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह, शहर थाना प्रभारी पूर्ण दास, सदर थाना प्रभारी कमल सिंह सहित भारी पुलिस बल भी मौजूद रहे।

24 घंटे तक हर हाल में गिरफ्तार चाहिए — मंत्री की एसपी को चेतावनी

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मौके पर ही जींद के एसपी कुलदीप सिंह से फोन पर बातचीत की और आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा मुझे हर हाल में कल तक आरोपी गिरफ्तार चाहिए। टीम को पूरी मुस्तैदी से लगाइए। अगर ऐसा नहीं होता है तो स्टाफ बदल दीजिए।।मंत्री ने सीआईए टीम को भी निर्देश देते हुए कहा कि  जब तक आरोपी पकड़ में नहीं आते, तब तक चैन से मत बैठना। पहले भी आपने अच्छा काम किया है, इस बार भी कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।

रो पड़े नरेश जैन और उनकी पत्नी, पूरा प्रशासन आपके साथ खड़ा है

घटना को लेकर नरेश जैन और उनकी पत्नी मंत्री के सामने भावुक हो गए। नरेश जैन ने कहा कि उनका परिवार लगातार डर के माहौल में जी रहा है और बच्चे उन्हें नरवाना छोड़ने के लिए कह रहे हैं। उनकी पत्नी ने रोते हुए कहा कि ह्लहमें डर है कि कोई भी कभी भी नुकसान पहुंचा सकता है। जब भी हमारा बेटा दुकान से बाहर जाता है, तभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। इस पर मंत्री ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पूरा प्रशासन और सरकार आपके साथ खड़ी है। मैं एक मंत्री ही नहीं, बल्कि भाई के रूप में आपके साथ हूं।

खौफ पैदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

पत्रकारों से बातचीत में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि हरियाणा सरकार अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज में डर फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा पुलिस पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है। मंत्री ने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में अपराधियों पर लगातार नकेल कसी गई है और किसी भी नागरिक की सुरक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

पापा, नरवाना छोड़ दो…”

धमकियों से टूटा कारोबारी परिवार, बच्चों ने बाहर बसने का बनाया दबाव
अपोलो चौक स्थित कारोबारी नरेश जैन के परिवार पर लगातार हो रही घटनाओं का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। फिरौती, फायरिंग और अब दोबारा संदिग्ध युवकों के पहुंचने की घटना के बाद जैन परिवार भय और मानसिक दबाव के दौर से गुजर रहा है। शनिवार को जब हरियाणा के समाज न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी नरेश जैन की दुकान पर पहुंचे, तो परिवार का दर्द सबके सामने छलक पड़ा।

नरेश जैन मंत्री के सामने भावुक हो गए और रोते हुए कहा कि उनके बच्चे अब उन्हें नरवाना छोड़ने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार लगातार डर के माहौल में जी रहा है और बच्चे बार-बार बाहर जाकर बसने का दबाव बना रहे हैं।

पत्नी बोलीं — कहीं देर न हो जाए

मंत्री के सामने नरेश जैन की पत्नी भी खुद को संभाल नहीं सकीं। उन्होंने रोते हुए कहा कि परिवार को हर समय किसी अनहोनी का डर सताता रहता है। उन्होंने कहा हमें लगता है कि कहीं कोई बड़ी घटना न हो जाए। इतनी देर में तो कोई भी हमें नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने बताया कि दिनभर वह अपने पति के साथ दुकान पर रहती हैं और रात तक पूरा परिवार डर के माहौल में समय बिता रहा है।

जब बेटा बाहर होता है, तभी हो जाती है घटना

नरेश जैन की पत्नी ने कहा कि परिवार अब हर छोटी बात को लेकर भी सहमा हुआ है। उन्होंने बताया कि जब भी उनका बेटा दुकान से बाहर जाता है, उसी दौरान इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। शनिवार को भी उनका बेटा किसी काम से यमुनानगर गया हुआ था, लेकिन घटना के बाद उसे तुरंत वापस बुलाना पड़ा।

Narwana News

About The Author

Related Posts