कल्पना स्कूल की अंशु ने जूनियर नेशनल जिला ट्रायल एथलीट में जीता स्वर्ण पदक

Published On

खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Kalpana Chawla Vidyapeeth: खांडा रोड़ स्थित कल्पना चावला विद्यापीठ की खिलाड़ी अंशु ने जिला स्तर पर हुई एथलीट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय व अपने गांव के साथ माता-पिता का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता नेशनल जिला ट्रायल एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जिला स्तर पर सोनीपत सेक्टर-4 के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 2 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। Kharkhoda News

अंशु ने अंडर-18 में लंबी कूद व सात अन्य प्रतिभागियों ने भी भाग लिया था जिनको हराकर अंशु सुपुत्री अनिल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। अब अंशु का चयन जूनियर नेशनल स्टेट ट्रायल के लिए किया गया है । जोकि करनाल में कर्ण स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। विद्यालय पहुंचने पर छात्रा का स्वागत किया गया। विद्यालय प्राचार्या उषा वत्स ने छात्रा को उसकी इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी तथा ऐसे ही शिक्षा के साथ-साथ खेल क्षेत्र में भी अनेक उपलब्धियां हासिल करने की कामना की। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:–Haryana Vidhan Sabha: हरियाणा विधानसभा में पहुंची 13 महिलाएं, करेंगी प्रतिनिधित्व

 

About The Author

Related Posts