सोनीपत के डेरा श्रद्धालु ने बचाई जान, जानिये…

Published On

सोनीपत (सच कहूँ/संजय)। Blood Donation: संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा श्रद्धालु लगातार मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इन्हीं शिक्षाओं से प्रेरित होकर बिट्टू निवासी बारोटा, ब्लॉक राई, जिला सोनीपत ने मानवता की मिसाल पेश की। Sonipat News

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमी साहिल इन्सां निवासी टांडा, ब्लॉक बहालगढ़, जिला सोनीपत की बेटी गंभीर रूप से बीमार थी और उसके इलाज के लिए तुरंत रक्त की आवश्यकता थी। जैसे ही यह सूचना मिली, बिट्टू ने बिना देर किए आगे बढ़कर एक यूनिट रक्तदान करने का संकल्प लिया और गुड़ मंडी स्थित चौहान हॉस्पिटल में पहुंचकर रक्तदान किया।

इस सराहनीय कदम से न केवल एक जरूरतमंद परिवार को राहत मिली, बल्कि समाज में मानवता, भाईचारे और सेवा भावना का भी सुंदर संदेश गया। रक्तदान जैसे पुण्य कार्य से एक अनमोल जीवन बचाया जा सकता है, और यही सच्ची इंसानियत है। ब्लॉक राई की साध-संगत ने बिट्टू के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गुरु जी की शिक्षाएं हमें जरूरतमंदों की सहायता करने और मानवता का फर्ज निभाने की प्रेरणा देती हैं। ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं। Sonipat News

यह भी पढ़ें:– कोलकाता पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में हरियाणा का युवक किया गिरफ्तार

About The Author

Related Posts