Naamcharcha: नए बनाए मानवता भलाई केंद्र में महारहमो करम दिवस पर हुई नामचर्चा

Published On

रतिया (तरसेम सैनी/शामवीर)। Naamcharcha: भुंदड़वास रोड पर संगत द्वारा बनाए गए नए मानवता भलाई केंद्र में रतनगढ़ ब्लॉक की साध-संगत द्वारा महारहमो करम दिवस पर ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आयोजित की गई। जिसमें काफी संख्या में संगत ने शिरकत की। हरियाणा स्टेट के सच्चे नम्र सेवादार उत्तम इन्सां व हरदीप इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा की ब्रांच रतनगढ़ की साधा-संगत के सहयोाग से भुंदड़वास रोड पर विशाल मानवता भलाई केंद्र का निर्माण किया गया है। मानवता भलाई केंद्र करीब दो एकड़ में बनाया गया।

मानवता भलाई केंद्र मेंं 55 फीट चौड़ा व 80 फीट लंबाई में शैड बनाया गया है। इसमें लंगर घर व कमरों के अलावा शौचालय व बाथरुम की व्यवस्था भी की गई है। भलाई केंद्र में हरियाणा स्टेट के सच्चे नम्र सेवादार विकास इन्सां ने पहली बार ब्लॉक स्तर पर महारहमो करम दिवस पर आयोजित नामचर्चा में पहुंची हुई साथ-संगत को मानवता भलाई केंद्र व महारहमो करम दिवस की बधाई दी। नाम चर्चा की शुरुआत ब्लॉक प्रेमी सेवक जगजीवन ने पवित्र नारा लगाकर की। इस दौरान डेरा सच्चा सौदा में चल रहे मानवता भलाई के कार्यों के बारे में विस्तार से समझाया गया। इस मौके पर 15 मैंबर जसबीर सुबेदार, कुलविंद्र, केवल, बघेल, हरदेव, प्रीत, केवल, जसबीर प्लाट, रवि, दलबीर, गुरजंट, नैब, मनदीप मिस्त्री सुरेंद्र आदि उपस्थित थे। Naamcharcha

यह भी पढ़ें:– UP Railway News: यूपी के इन 5 जिलों को मिला होली का तोहफा, बिछेगी नई रेलवे लाइन, होगा भूमि अधिग्रहण

About The Author

Related Posts