नशे की पूर्ति के लिए दुकान का ताला तोड़ चुराए मोबाइल व अन्य सामान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published On

पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram News: दुकान का ताला तोडकर वहां से मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से इस घटना में प्रयोग की गई कार व आठ हजार रुपये की नगदी बरामद की गई है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में चोरी स्वीकार करते हुए कहा कि वह अपनी नशे की पूर्ति के लिए चोरी करता है।

जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर 2025 को पुलिस थाना शहर सोहना में पुलिस टीम को शिकायत मिली थी कि सोहना की पंजाबी धर्मशाला के निकट एक मोबाइल की दुकान में चोरी हुई है। यह सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा पुलिस की सीन-आॅफ-क्राइम टीम, फिंगरप्रिंट व डॉग स्क्वार्ड की टीमों को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। घटनास्थल पर दुकानदार ने पुलिस टीम को चोरी हुए सामान का आंकलन करके शिकायत दी। शिकायत में कहा कि 19/20 अक्टूबर की रात को उसकी मोबाइल की दुकान का ताला तोडकर उसमें रखे मोबाइल फोन व मोबाइल फोन के पार्ट्स आदि चोरी करके ले गए। इस शिकायत पर पुलिस थाना शहर सोहना में केस दर्ज किया गया। अपराध शाखा सोहना की पुलिस टीम ने आरोपी को दो फरवरी 2026 को अंसल मोड़ सोहना से काबू किया। आरोपी की पहचान आबिद (उम्र-25 वर्ष) निवासी जिला नूंह के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को दो फरवरी 2026 को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। Gurugram News

आरोपी ने पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की पूर्ति के लिए उसने अपने साथी आरोपी वकील, नजरुद्दीन के साथ मिलकर दुकान का ताला तोडकर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी करने के बाद उसके हिस्से में आए फोन व अन्य सामान उसने 20 हजार रुपये में बेच दिया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई एक कार व आठ हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपी वकील, नजरूदीन व आबिद के कब्जा से तीन फोन, एक कार व 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– डोईवाला बल्लेवाला क्रशर जोन में आबादी से पैरा मीटर पैमाइश में हो गया बड़ा खेल!

About The Author

Related Posts