बलियाली में जमकर चले ईंट , पत्थर, फर्से, तीन युवक घायल

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी के बलियाली गाँव में एक बार फिर गैंगवार का मामला सामने आया है। इस बार गांव में दो गुटों के बीच जमकर ईंट, पत्थर, फर्से व गोलियां चली हैं, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। तीन घायलों को चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में लाया गया। तीनों के सिर, पैर व हाथों पर गंभीर चोटें लगी हैं।

सोनू ने आरोप लगाया कि बलियाली व आस-पड़ोस के गांवों के 20-25 युवकों ने उन पर हमला बोल दिया और गोली व फर्से मार कर अशोक उर्फ मघू, सोमबीर व विनोद को घायल कर दिया। सोनू ने कहा कि गांव में नया गैंग बना है, जिसने उसे भी घर में घुसकर गोली मारने की धमकी दी है। वहीं सूचना पाकर पुलिस टीम गांव पहुँची और डीएसपी हैडक्वाटर वीरेन्द्र सिंह नागरिक अस्पताल में घायलों के बयान लेने पहुंचे।

डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ये गैंगवार की बजाय दो गुटों का झगड़ा है। उन्होंने बताया कि ये दोनों गैंग छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों गैंग में चार-पांच साल से झगड़े हो कहे हैं और लडाई-झगड़े व मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि अभी गोली लगने की बात भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। डीएसपी ने कहा कि शिकायत दर्ज करवाने के आधार पर आगामी कार्यवाही की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts