बाल संरक्षण अधिकारी व सुपरवाइजर ने महिलाओं और बच्चों को किया जागरूक, सुरक्षा संबंधी दी अहम जानकारियां

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal: जाखल खंड के गांव चांदपुरा में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव की महिलाओं एवं आंगनबाड़ी वर्कर्स को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों तथा इसे रोकने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल तथा सुपरवाइजर कीर्ति गिल विशेष रूप से मौजूद रहीं। Jakhal

उन्होंने उपस्थित महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह समाज के विकास में भी एक बड़ी बाधा है। इस कुप्रथा के कारण लड़कियों का शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास प्रभावित होता है। इस अवसर पर सभी महिलाओं को आने वाले समय में विशेष रूप से सजग रहने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार के बाल विवाह की सूचना समय रहते संबंधित विभाग तक पहुंचाई जा सके। साथ ही आंगनबाड़ी वर्कर्स को अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने और संदिग्ध मामलों पर नजर रखने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक अपराध है: रेखा अग्रवाल

महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक अपराध है, जिसे रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि कहीं भी नाबालिग बच्चों की शादी की जानकारी मिलती है तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बाल विवाह में शामिल किसी भी व्यक्ति को कानून के तहत सख्त सजा का प्रावधान है। Jakhal

हमें मिलकर इस कुरीति को खत्म करना है: कीर्ति गिल

सुपरवाइजर कीर्ति गिल ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव-गांव में जागरूकता की सबसे मजबूत कड़ी हैं। आप सभी अपने क्षेत्र में लोगों को समझाएं कि बाल विवाह से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। हमें मिलकर इस कुरीति को खत्म करना है और समाज को एक नई दिशा देनी है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया और बाल विवाह को रोकने के लिए प्रशासन के साथ सहयोग करने का संकल्प लिया। विभाग की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि समाज को पूरी तरह बाल विवाह मुक्त बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें:– Kangra Accident News: कांगड़ा में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी

About The Author

Ad Ad

Related Posts