Haryana Summer Vacation: हरियाणा के बच्चों के लिए खुशखबरी, ग्रीष्मकालीन अवकाश का हुआ ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

Haryana Summer Vacation: हरियाणा के बच्चों के लिए खुशखबरी, ग्रीष्मकालीन अवकाश का हुआ ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

Sach Kahoon Picture
Published On

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की अहम बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हरियाणा के सभी स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। बढ़ती गर्मी और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

क्लासरूम में मोबाइल इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे शिक्षक

बैठक में शिक्षा मंत्री Mahipal Dhanda ने कहा कि अब सरकारी स्कूलों में कोई भी अध्यापक कक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। सरकार का उद्देश्य पढ़ाई का माहौल बेहतर बनाना और विद्यार्थियों का ध्यान शिक्षा पर केंद्रित रखना है।

स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होगा श्रमदान

शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना विकसित करने के लिए स्कूली पाठ्यक्रम में श्रमदान को भी शामिल किया जाएगा। इसके तहत छात्रों को साफ-सफाई, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक कार्यों से जोड़ा जाएगा।

शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर सरकार का जोर

बैठक में स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता, अनुशासन और विद्यार्थियों की गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई। सरकार का कहना है कि आने वाले समय में सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कई नए कदम उठाए जाएंगे।

About The Author

Related Posts