जनसेवा के रूप में मनाया गया सीएम नायब सिंह सैनी का जन्मदिन

Published On

CM Nayab Singh Saini Birthday: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर रविवार को सरसा के चाचाणों वाली धर्मशाला, गौशाला मोहल्ला में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ द्वारा किया गया, जिसमें प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की दीघार्यु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। केक काटकर मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गई। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतींद्र सिंह ने की। Sirsa News

उन्होंने उपस्थितजनों से कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा गरीबों, किसानों, युवाओं एवं महिलाओं के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रहे हैं जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकतार्ओं से आह्वान किया कि वे मुख्यमंत्री के जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि जनसेवा दिवस के रूप में मनाएं तथा समाजसेवा, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों को प्राथमिकता दें।

कार्यक्रम के संयोजक पूर्व पार्षद सुशील सैनी एवं उनकी पुत्रवधू पार्षद पूजा सैनी रहे। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक सरल, कर्मठ एवं जनसेवा को समर्पित नेता हैं, जिनका जीवन समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर एडवोकेट यतींद्र सिंह एवं सुशील सैनी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया तथा हवन-यज्ञ की पूणार्हुति के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। Sirsa News

About The Author

Related Posts