प्रताप स्कूल की दीपिका दहिया ने जीता रूस में सोना

Published On

खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। मॉस्को वुशु स्टार्स 2023 इंटरनेशनल चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल की दीपिका दहिया ने जीता (Gold Medal) स्वर्ण पदक। मॉस्को वुशु स्टार प्रतियोगिता जो की 3 मई से 8 मई तक मॉस्को, रूस में आयोजित हुई उस, में प्रताप स्कूल खरखौदा की दीपिका दहिया ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दीपिका ने 56 किग्रा भारवर्ग में इस प्रतियोगिता में भारतवर्ष का प्रतिनिधित्व किया और इस प्रतियोगिता में पदक जीतकर भारत देश, हरियाणा प्रदेश, जिला सोनीपत व प्रताप स्कूल खरखौदा का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर स्वर्ण पदक विजेता दीपिका का भव्य स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें:– हिमाचल में मई माह में टूटा 36 वर्षों का रिकॉर्ड, लौटकर आई ठंड

स्वागत समारोह में द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया, विद्यालय संस्थापक सतप्रकाश नम्बरदार, प्राचार्या दया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया, डॉ दीपिका, वुशु कोच विनोद गुलिया व पूजा गुलिया, दीपिका के पिता जी नरेश कुमार और दादी जी, बिजेन्दर सिंह सिसाना, अंकित दहिया सिसाना, राम निवास किडोली, समाजसेवी दिलबाग सिंह मोजुद रहे और दीपिका को उपरोक्त चैम्पियनशिप (Championship) में पदक जीतने की शुभकामनाएं दी। दीपिका ने इससे पहले राष्ट्रीय स्तर पर 5 बार स्वर्ण पदक प्राप्त कर हरियाणा प्रदेश व प्रताप स्कूल खरखौदा का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि दीपिका एक मेधावी छात्रा होने के साथ-साथ वुशु की बेहतरीन खिलाड़ी है।

दीपिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कठोर मेहनत, कुशल प्रशिक्षण, अपने माता-पिता व प्रताप विद्यालय प्रबंधन समिति को दिया। जिसके चलते उसका खेलो इंडिया (India) में सिलेक्शन हुआ। दीपिका रोहणा गाँव निवासी श्री नरेश दहिया और श्रीमती रश्मिला की पुत्री हैं। दीपिका का एक भाई भी है ध्रुव दहिया, जिसने गत वर्ष वुशु वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर तिरंगे का मान बढ़ाया है।

अब दीपिका की निगाहे एशिया में अपने देश के लिए गोल्ड लाने पर टिकी हुई हैं। दीपिका के कोच विनोद गुलिया को पूरा भरोसा है कि दीपिका एक दिन एशिया, और वर्ल्ड की दौड़ को पूरा करते हुए ओलंपिक में पदक जीत कर देश का नाम रोशन जरूर करेगी।

About The Author

Related Posts