घरौंडा के हसनपुर गांव में 100 एकड़ में बनेगा डियर पार्क

Published On

रिंग रोड के निर्माण से घरौंडा क्षेत्र में खुलेंगे विकास के नये द्वार – हरविंद्र कल्याण

  • बजट में घरौंडा के लिए मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं

घरौंडा (सच कहूँ न्यूज़)। हरविंदर कल्याण (Harvinder Kalyan) ने कहा कि रिंग रोड निर्माण के बाद घरौंडा में विकास के नए द्वार खुलेंगे। रिंग रोड का 70 प्रतिशत हिस्सा घरौंडा क्षेत्र में आता है। जब घरौंडा की मेडिकल यूनिवर्सिटी शुरू हो जाएगी तो घरौंडा का नक्शा ही अलग होगा। हरविंदर कल्याण घरौंडा के रामलीला मैदान में होलिका दहन कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से रूबरू थे।उन्होंने होली की सुभकामनाये देते हुये क्षेत्र के लोगों को खुशखबरी दी कि मेडिकल यूनिवर्सिटी शुरू होने के बाद आठ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनेंगे और दूर-दूर से लोग यहां इलाज के लिए आया करेंगे। बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा। आधे हरियाणा के मेडिकल कॉलेज इस यूनिवर्सिटी के साथ जुड़ेंगे। इसका सबसे ज्यादा लाभ घरौंडा क्षेत्र को मिलेगा। स्वास्थ्य सेवाएं और ज्यादा बेहतर होंगी। Gharaunda News

100 एकड़ में बनेगा डियर पार्क

हसनपुर गांव में डियर पार्क का निर्माण होगा। यह पार्क सौ एकड़ जमीन में डेवलप किया जाएगा। कल्याण ने कहा कि यह लोगों के लिए ऐसा स्थान होगा जहां पार्क भी होगा और लोग बच्चों के साथ वहां जा सकेंगे। दूर-दूर से लोग वहां आया करेंगे। रिफाइनरी, पुलिस अकादमी, एनसीसी अकादमी, मेडिकल यूनिवर्सिटी आदि प्रोजेक्ट के कारण वह एक ऐसा स्थान बनेगा,जहां पर लोग अपने परिवारों के साथ आया करेंगे। इसके लिए लगभग 85 करोड रुपए का प्रोजेक्ट हरियाणा सरकार द्वारा बनाया गया है। अभी 50 करोड रुपए का प्रावधान हरियाणा सरकार ने किया है। जिसके लिए हरविंदर कल्याण ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

दिल्ली से करनाल आएगी रैपिड रेल, घरौंडा में बनेंगे तीन स्टेशन | Gharaunda News

हरविंदर कल्याण ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते मनोहर लाल जी ने रैपिड रेल लाने की घोषणा की थी। संयोग से जिस मंत्रालय का चार्ज मनोहर लाल जी के पास है, उसी मंत्रालय का यह प्रोजेक्ट है। यह एक मेगा प्रोजेक्ट है जिस पर साढे 34 हजार करोड रुपए खर्च आयेंगे। कल्याण ने कहा कि तीन स्टेशन घरौंडा क्षेत्र में बनेंगे, जिससे हमारा क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छूने का काम करेगा।

घरौंडा में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का नया सेक्टर होगा डेवलप

हरविंदर कल्याण ने कहा कि लंबे समय से अनेक समस्याएं घरौंडा क्षेत्र में लंबित थीं ।पिछले 11 सालों में उनका निराकरण किया गया है। एनसीसी अकैडमी,लड़कियों का कॉलेज, मेडिकल यूनिवर्सिटी, रिंग रोड, स्वास्थ्य व शिक्षा से संबंधित अनेक प्रोजेक्ट घरौंडा में आए हैं।

अब मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का एक सेक्टर भी घरौंडा में विकसित होगा। सेक्टर विकसित होने के बाद बहुत ही अच्छी व्यवस्था घरौंडा वासियों को अपने नजदीक ही मिलेगी। घरौंडा शहर का विस्तार होगा।

नई व्यवस्थाओं के कारण लाइन पार का क्षेत्र फुरलक तक विकसित हो गया है। एनसीसी अकैडमी के कारण हमारा शहर अराईपुरा को टच करेगा।रिंग रोड के कारण घरौंडा शहर का अभूतपूर्व विकास होगा।इससे आने वाले समय में हमारे छोटे बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा।

घरौंडा में वॉलीबॉल का बनेगा इंडोर स्टेडियम

आने वाले समय में घरौंडा क्षेत्र में वॉलीबॉल का इंडोर स्टेडियम भी बनाया जाएगा। इसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। स्टेडियम बनने के बाद वॉलीबॉल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा जिससे खिलाड़ी अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर सकेंगे। Gharaunda News

यह भी पढ़ें:– Holi Milan Samaroh: लॉयंस क्लब पिहोवा रॉयल का होली मिलन एवं चार्टर नाइट समारोह धूमधाम से संपन्न:- डीडी

About The Author

Related Posts