डीजल-पेट्रोल व गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Published On

रोहतक (सच कहूँ ब्यूरो)। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर डीजल-पेट्रोल व गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ किसानों ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया और प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले अनेक वायदे किए थे, लेकिन वायदे तो पूरे हुए नहीं आज बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष अनिल नांदल ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से आज हर वर्ग में भारी आक्रोश है। डीजल-पेट्रोल व गैस के बढ़ते दामों ने लोगों का जीना दुभर कर दिया है और सरकार आँखें बंद कर तमाशा देख रही है। उन्होंने कहा कि पहले कभी इतनी महंगाई नहीं हुई है, जितनी वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हुई है।

उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किए गए हैं। अनिल नांदल ने बताया कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में 18 मार्च को किसान पैदल यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही 19 मार्च को देश की मंडियों में आक्रोश प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके अलावा 23 मार्च को मकडोली टोल प्लाजा पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहीदी दिवस भी मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को पूरे देश में तीन कृषि काले बिलों के विरोध में प्रतियां जलाई जाएगी। प्रदर्शनकारियों में प्रीत सिंह, बलवान सिंह, रोहतास शिमली, सुरेंद्र, अशोक मायना, आनंद, संजीव, विनोद देशवाल, सुरेंद्र हुड्डा, मनोज शहरावत जसवीर, देवेंद्र प्रमुख रूप से शामिल रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts