डेरा श्रद्धालुओं ने बस स्टैंड, हंस मार्केट में बांटे मास्क

Published On

वैक्सीनेशन व मास्क लगाने के लिए किया जागरुक

फतेहाबाद(सच कहूँ/विनोद शर्मा)। डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार महिला-पुरुषों ने वीरवार को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए शहर में बड़े स्तर पर कोरोना संक्रमण से बचाव बारे जागरूकता अभियान व मास्क वितरण अभियान चलाया गया। यह जानकारी देते हुए ब्लॉक जिम्मेवार लक्ष्मण अरोड़ा ने कहा कि प्रतिदिन कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसलिए लोगों को जागरूक करने के लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

साथ में लोगों को मास्क भी बांटे जा रहे है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क व वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। इसलिए सभी को मास्क लगाकर रखना चाहिए और वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। वहीं बस स्टैंड पर अभियान की शुरूआत की गई। गत दिनों साध संगत के द्वारा लाल बत्ती चौक पर मास्क वितरित किए गए थे। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। लक्ष्मण अरोड़ा ने बताया कि आज जवाहर चौक, थाना रोड पर अभियान चलाया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts