सोनीपत के डेरा श्रद्धालुओं ने किया पौधारोपण

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार दिवस के उपलक्ष्य पर सोनीपत की साध-संगत ने पौधारोपण किया। सोनीपत जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में साध-संगत ने पौधारोपण किया। आपको बता दें कि आज देश विदेश की साध-संगत ने 37 लाख 30 हजार 462 पौधे लगाए। सोनीपत के डेरा श्रद्धालु संजय इन्सां ने बताया पूज्य गुरु जी ने हमें हमेशा मानवता भलाई और पर्यावरण कल्याण की शिक्षा दी है, उन्ही की प्रेरणा पर चलते हुए अवतार दिवस के उपलक्ष में गुजरात, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व अन्य राज्यों में साध-संगत ने पौधारोपण किया है।

उन्होंने कहा कि सिर्फ भारत देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी साध-संंगत ने पौधे लगाए हैं तथा साध-संगत पौधे लगाने के साथ-साथ कई सालों तक इनकी संभाल भी करती है। आपको बता दें कि पूज्य हजूर पिता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का कल अवतार दिवस है। जिसे लेकर साध संगत में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि देश विदेश के साध-संगत ने 37 लाख 30 हजार 462 पौधे लगाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts