Welfare Work: बेजुबान का सहारा बने डेरा अनुयायी, घायल बंदर का किया इलाज

Published On

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा अनुयायी मानवता भलाई के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते है। इसी कड़ी में ब्लॉक जाखल के गांव सिधानी निवासी प्रेमी अमरीक सिंह ने एक घायल बंदर को देखा और उन्होंने अपने बेटे 15 मेंबर गुरजंट सिंह को साथ ले जाकर उसे अपने घर ले आए और उसका इलाज करवाया। Jakhal News

जिससे उस बेजुबान की जान बच गई। जानकारी देते हुए प्रेमी सेवक महेंद्र इन्सां ने बताया कि प्रेमी अमरीक सिंह जाखल ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा से अपने घर की ओर आ रहे थे, रास्ते में उन्हें एक घायल बंदर तड़पता हुआ मिला। उसके पीठ पर घाव था जिसकी वजह से वह बैठ भी नहीं पा रहा था। और जख्म में कीड़े भी पड़े हुए थे। अमरीक इन्सां से उसका दर्द देखा नहीं गया। वह घर आकर ट्रैक्टर-ट्राली के साथ अपने बेटे को ले गया। और उस बंदर को घर ले आया।

इसके पश्चात उन्होंने डॉक्टर से बंदर का इलाज करवाया। अब लगातार उसकी सेवा संभाल कर रहे हैं। प्रेमी अमरीक सिंह ने बताया कि वह पूज्य गुरु जी पावन शिक्षाओं पर चलते हुए दीन-दुखियों की यथा संभव मदद करते है। वे गांव सिधानी में जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं को पोष्टिक आहार दूध नि:शुल्क उपलब्ध करवाते है। Jakhal News

यह भी पढ़ें:– जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

About The Author

Related Posts