हर तरफ दीवाली, होली सा पर्व, डेरा श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

Published On

पूज्य गुरु जी के लाइव दर्शन कर निहाल हुई ब्लॉक धमतान साहिब की साध-संगत

सच कहूँ/कुलदीप नैन
धमतान साहिब। रविवार को ब्लॉक धमतान साहिब के स्थानीय नामचर्चा घर में (Dera Sacha Sauda sirsa) पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने तड़प रही साध-संगत को दर्शन देकर निहाल किया। नामचर्चा घर में स्क्रीन लगाकर बरनावा आश्रम से लाइव का प्रोग्राम चलाया गया। सुबह जैसे ही साध-संगत को पता लगा कि पूज्य गुरुजी कुछ ही देर में लाइव मजलिस में दर्शन देंगे तो साध-संगत अपने काम धंधे छोड़कर धमतान साहिब नामचर्चा घर की तरफ दौड़ पड़ी। जैसे ही पूज्य गुरु जी स्टेज पर विराजमान हुए तो साध-संगत ने जोरदार नारे के साथ पूज्य गुरु जी का अभिवादन किया। हर कोई अपने सतगुरु प्यारे के दर्शन करके फुले नहीं समा रहा था।

ये भी पढ़ें:-पूज्य गुरु जी के आगमन से महक उठा न्यूजीलैंड

झमकर झूमी साध संगत

पूज्य गुरु जी के आने की खुशी में धमतान साहिब ब्लॉक की साध-संगत ने पूज्य गुरु जी के गाये गए भजनों पर झमकर खुशी मनाई। बच्चे, जवान तो कहा पीछे रहने वाले थे, 90 साल के बुजुर्ग टेक राम इन्सां भी साध-संगत के बीच गुरु प्रेम में नाचते देखे गए। वहीं पूज्य गुरु जी के लाइव दर्शन पर साध संगत को बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। इसके अलावा गांव खरड़वाल की साध-संगत ने अपने गाँव में नामचर्चा के दौरान लड्डू बांटकर पूज्य गुरुजी के आगमन की खुशी मनाई।

 

इस मौके पर भंगीदास शेरसिंह इन्सां, 15 मेम्बर दलेल इन्सां, सुनील इन्सां, मुकेश इन्सां, रमेश इन्सां, लाभ इन्सां, मनजीत इन्सां, सुमित इन्सां, राममेहर इन्सां दिलबाग इन्सां, ईश्वर इन्सां, सूबे सिंह इन्सां, रवि इन्सां सहित बड़ी संख्या में साध संगत मौजूद रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts