शिक्षा और रोजगार
सच्चे नम्र सेवादार ने अपनी सचखंडवासी माता की चौथी पुण्यतिथि पर 7 जरूरतमंदों को राशन दिया
Published On
सरसा। ब्लॉक कल्याण नगर के प्रीत नगर जोन की गली नंबर 8 में सच्चे नम्र सेवादार धर्मराज इन्सां ने अपनी माता सचखंडवासी बोहती इन्सां की चौथी पुण्यतिथि पर नामचर्चा का आयोजन रखा। इस नामचर्चा के समापन अवसर पर फूड बैंक मुहिम के तहत 7 जरूरतमंदों को राशन दिया गया। नामचर्चा प्रीत नगर जोन के प्रेमी सेवक किशोरी लाल इन्सां द्वारा प्रारंभ कराई गई। नामचर्चा में काफी संख्या में साध-संगत व परिजन मौजूद रहे। Sirsa News