एस्मा की परवाह नहीं, 13 और 14 को हड़ताल पर रहेंगे सरकारी डॉक्टर!

Published On

वीरवार को ओपीडी और शुक्रवार को इमरजेंसी सेवाएं भी करेंगे बंद

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। अपनी प्रस्तावित हड़ताल के चलते मंगलवार को एक दिवसीय हड़ताल के बाद अब डॉक्टर्स द्वारा गुरुवार व शुक्रवार को भी हड़ताल की जाएगी। भले ही सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों पर एस्मा लगाने की बात कही हो, लेकिन डॉक्टर्स हर हाल में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करने के निर्णय पर अडिग हैं। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन की कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि एसोसिएशन अपने निर्णय पर कायम है। एसोसिएशन के महासचिव डा. एमपी सिंह ने कहा कि हरियाणा में डॉक्टर्स की भारी कमी है। डॉक्टर्स पर पूरा वर्कलोड रहता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानदंडों के अनुसार सरकारी क्षेत्र में जनसंख्या के अनुसार कम से कम 10,000 डॉक्टर काम करने चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से लगभग 2500 डॉक्टर वास्तव में काम कर रहे हैं। ये डॉक्टर जनता को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने में सक्षम नहीं हैं। यह डॉक्टरों और जनता के साथ भी अन्याय है। इसके अलावा 2000 से अधिक की आवश्यक ताकत के खिलाफ राज्य में केवल 700 विशेषज्ञ ही काम कर रहे हैं।

डा. एमपी सिंह के मुताबिक 13 जनवरी वीरवार को जहां ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी, वहीं 14 जनवरी को इमरजेंसी सेवाओं, पोस्टमार्टम समेत अन्य सेवाओं को पूर्णतया बंद कर दिया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts