नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा के तहत आठ युवाओं को दिलाई गई नशा छोड़ने की शपथ

Published On

पुलिस द्वारा 12 जून से 26 जून तक चलाया जा रहा है “नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा”

जाखल (सच कहूँ न्यूज़)। Jakhal: पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के मार्गदर्शन में फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत नशे के विरुद्ध एक सकारात्मक और मानवीय पहल की गई। आज थाना जाखल क्षेत्र में डीएसपी टोहाना श्री उमेद सिंह के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नशे की गिरफ्त में फंसे 8 युवाओं को नशा मुक्ति केंद्र में दवाई पिलाकर नशा छोड़ने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान इन युवाओं को यह समझाया गया कि नशा किस प्रकार उनके स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, सामाजिक संबंधों और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है। टीम द्वारा उन्हें नशे से बाहर निकलने के उपायों और परामर्श के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

नशा त्यागने की शपथ लेने वाले युवाओं के नाम | Jakhal

1. गुरविंदर उर्फ गुरी– गांव तलवाड़ा
2. बीरु पुरी– व्यास कॉलोनी, जाखल मंडी
3. सुरेंद्र शर्मा उर्फ जॉनी – चुलड़वाली गली, जाखल मंडी
4. आकाशदीप उर्फ विकी – काली माता मंदिर के पास, जाखल मंडी
5. ज्ञानचंद – गांव कुलरिया, पंजाब
6. तेजा सिंह – चुल्हड़, पंजाब
7. बलजिंदर सिंह – धर्मपुरा बरेटा, पंजाब
8. मनिंदर सिंह – उदयपुर, जाखल

इस मुहिम के माध्यम से फतेहाबाद पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि नशे के विरुद्ध उनकी लड़ाई केवल कानून तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को मुख्यधारा में लौटाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने का भी प्रयास है। Jakhal

फतेहाबाद पुलिस के ऐसे मानवीय व सामाजिक पुनर्वास संबंधी प्रयास भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि युवा पीढ़ी को नशे के अंधकार से निकालकर एक स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सके।

यह भी पढ़ें:– Mobile Back Cover Benefits: फोन के बैक कवर का उपयोग: कितना फायदेमंद, कितना जरूरी है?

About The Author

Related Posts