जमीनी विवाद के चलते मौत को गले लगाया

Published On

अम्बोली गांव में संजय ने निगला जहरीला पदार्थ

  • पुलिस को मृतक की जेब से मिला सुसाईड़ नोट

झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। झज्जर के एक गाँव में एक व्यक्ति ने जमीनी विवाद (Land Dispute) के चलते मौत को गले लगा लिया। मृतक का शव साल्हावास-अम्बोली मार्ग पर पड़ा हुआ मिला। इस बारे में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय संजय पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी गांव अम्बोली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से एक सुसाईड़ नोट भी बरामद हुआ है।

जिसमें उसने अपनी मौत को जिम्मेवार कोसली के जितेन्द्र को ठहराया है। पुलिस का कहना है कि प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार जितेन्द्र और संजय के बीच कोई प्लाट का विवाद (Land Dispute) था। प्लाट की बिक्री होने के बाद इस मामले में दोनों के बीच पैसों का लेन-देन था। जिसको लेकर दोनों में आपसी खींचतान चल रही थी। सुसाईड़ नोट में भी संजय ने जितेन्द्र को अपनी मौत का जिम्मेवार ठहराया है।

जांच अधिकारी साधुराम ने बताया कि इस मामले में सुसाईड़ नोट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उधर पुलिस ने मृतक संजय के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts