अपने ही डिपो में महिला कंडक्टर असुरक्षित, अधिकारी पर लगाए ब्लैकमेलिंग और बेवजह तंग करने के आरोप, सुप्रीवाइजर को किया गया सस्पेंड

Published On

Kaithal: कैथल (सच कहूं न्यूज) रोडवेज डिपो कैथल में कार्यरत एक महिला परिचालक की शिकायत पर स्टेशन सुपरवाइजर सुनील कुमार के विरुद्ध सिविल लाइन थाना में केस दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया कि सुनील कुमार अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2024 में कैथल डिपो में तैनात था और इस समय वह चंडीगढ़ डिपो में तैनात है। महिला परिचालक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी कर्मचारियों को एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देता था।

महिला कंडक्टर ने शिकायत में बताया कि वह हरियाणा रोडवेज कैथल में कंडक्टर के पद पर साल 2018 से तैनात है। सुनील कुमार डिपो कैथल में स्टेशन सुपरवाइजर के पद पर था। वह कई व्यक्तियों को एससी एसटी एक्ट के केस में फंसवा चुका है। साल 2024 में उसे बदनीयती से तंग करना शुरू किया। वह उसका हाजिरी रजिस्ट्रर भी अपने पास रखता था। उसका मन करता रजिस्ट्रर में हाजिरी लगा देता और जब मन करता गैरहाजिरी लगा देता। आरोपी हाजिरी लगाने के लिए ब्लैकमेल करना चाहता था। इस बारे में अधिकारियों को शिकायत की थी तो सुनील ने माफी भी मांग ली थी। इसके बाद भी सुनील ने 13 मार्च को अपनी मेल से कैथल जीएम की मेल पर उसके बारे में गलत लिखकर भेज दिया। इससे यहां तैनात कर्मचारी भी उसे शक की नजरों से देखते हैं और उसका कार्यालय आना ही मुश्किल हो गया है

उस पर आरोप लगे थे कि 40 से 50 दिन वह ठीक से ड्यूटी पर नहीं आई थी। अगर ऐसा था तो किसी उच्च अधिकारी ने इस मामले को लेकर संज्ञान क्यों नहीं लिया।जब वह अपने घर से ड्यूटी के लिए हरियाणा रोडवेज डिपो कैथल में आती है, तो सभी डिपो के कर्मचारी उसे अलग नजर से देखते हैं। आरोपी ने एक मेल के माध्यम से उसे बेइज्जत करने का प्रयास किया है। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

निलंबित किया जा चुका है अधिकारी | Kaithal

महिला ने यह भी बताया कि कैथल में बस स्टैंड पर अव्यवस्था मिलने पर परिवहन मंत्री ने भी सुनील कुमार को निलंबित कर दिया था। महिला ने इस मामले को लेकर परिवहन मंत्री, मुख्य सचिव हरियाणा, डीजीपी पुलिस, एसपी कैथल, कैथल रोडवेज महाप्रबंधक, महिला आयोग पंचकूला और डीजी ट्रांसपोर्ट को की थी।

मेरे ऊपर लगे सभी आरोप झूठे: सुनील कुमार | Kaithal

इस मामले को लेकर अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि महिला कर्मचारी ने उन पर जो आरोप लगाए हैं, वे सभी झूठे हैं। महिला कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर नहीं आती थी, जिस कारण उन्हें समय पर आने के लिए कहा जाता था।

PM Modi Uttar Pradesh visit: प्रधानमंत्री मोदी आज कानपुर में! 47.5 हजार करोड़ के विकास की देंगे सौगा…

About The Author

Related Posts