कर्नल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में “छात्र विद्यालय परिषद” समिति का गठन, अनुशासन और संगठन को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

Published On

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: कर्नल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण “ छात्र विद्यालय परिषद ” समिति का गठन किया गया, जो स्कूल के विद्यार्थियों में अनुशासन और संगठन को बढ़ाने में मदद करेगी।इस समिति का गठन सवेरे प्रार्थना सभा में किया गया, जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य श्री संजीव डबराल, उप प्रधानाचार्य श्री कृष्ण कुमार और चारों हाउस के इंचार्ज मैडम मधुबाला, श्री बाज सिंह, श्री सतवीर सिंह और मैडम शालू सिंगला उपस्थित थे। Fatehabad News

इस मौके पर चारों हाउस के इंचार्ज ने हाउस कैप्टन गुरजोत सिंह, हसन प्रीत सिंह, ऋषभ राय और हरमन सिंह को चुना। हाउस परफेक्ट सिमरन कौर, नवकिरण कौर, परी शर्मा और नवदीप कौर को चुना। स्कूल का हेड ब्वॉय अरमान सिंह और हेड गर्ल अनमोलप्रीत कौर को भी चुना गया। स्पोर्ट्स कैप्टन दीपक कुमार को चुना गया। Fatehabad News

इस सारी समिति को प्रार्थना सभा में शपथ ग्रहण की रस्म भी करवाई गई। यह समिति स्कूल के विद्यार्थियों में अनुशासन और लगन को बढ़ाने में मदद करेगी और स्कूल की गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। Fatehabad News

स्कूल के प्रधानाचार्य श्री संजीव डबराल ने समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा, “आपकी इस भूमिका में स्कूल के विद्यार्थियों को अनुशासन और लगन की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेंगे।”

यह भी पढ़ें:– Congress: बरनाला से कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिह ढिल्लों इतने मतों से विजयी

About The Author

Related Posts