पूर्व मुख्य संसदीय ने अपने निजी कोष से गांव में करवाया सेनिटाईजर

Published On

कैथल(सच कहूँ न्यूज)। Haryana News in Hindi Live: कोरोना महामारी के चलते गांव जडौला में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुल्तान सिंह जडौला ने आज अपनी निजी कोष से समूचे गांव जडौला में सैनिटाइजर का स्प्रे करवाया और ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए अपने घरों में रहने के लिए जागरूक किया। पूर्व संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जडौला ने स्वयं मशीनों से गली में स्प्रे किया और उसके बाद युवाओं द्वारा गांव की सभी गलियों में स्प्रे करवाया गया।

अपने संबोधन में सुल्तान जडौला ने कहा कि कोरोना महामारी से सुरक्षा व सावधानी ही बचाव है और हर नागरिक पूरी ईमानदारी से सरकार व प्रशासन के निर्देशों की पालना कर अपने घरों में रहें और किसी प्रकार की कोई अफवाह मत फैलाएं। आपसी भाईचारा स्थापित करते हुए अमन,चैन, शांति व सद्भाव से जीवन बीताएं। यहां उल्लेख करना जरूरी है कि गांव में दूसरी बार सैनिटाइजर का स्प्रे करवाया गया है और प्रथम बार ग्राम पंचायत जडौला द्वारा पूरे गांव में करवाया गया था।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts