Drug Smuggler Arrested: मोटरसाईकिल सवार पिता-पुत्र से 412 ग्राम हेरोइन बरामद
पंजाब से लेकर आए थे, डिंग एरिया में करना था सप्लाई, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने किया काबू
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Two Drug Smuggler Arrested: प्रदेश को नशा मुक्त करने के हरियाणा सरकार की मुहिम को सफल बनाने में हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सरसा यूनिट ने मोटरसाईकिल सवार पिता पुत्र को थाना डिंग एरिया से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से 412 ग्राम चिट्टा/हरोइन बरामद किया गया है। Sirsa News
जानकारी देते हुए हरियाणा एनसीबी यूनिट के इंचार्ज तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा व पंखुड़ी कुमार के दिशा निर्देशानुसार एएसआई सुखदेव सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ सरसा से हिसार रोड पर गांव बगुवाली पतली डाबर चौक पर मौजूद थे। इसी दौरान डिंग मोड़ की तरफ से सर्विस रोड पर एक बाइक आता हुआ दिखाई दिया जिस पर 2 लोग सवार थे। पेट्रोलिंग टीम ने शक के आधार पर संदिग्ध मोटरसाईकिल चालक को रूकने का इशारा किया। मोटरसाईकिल चालक पुलिस की गाडी को देखकर वापिस मुड़कर भागने लगा।
संदिग्धों को तुरंत पुलिस टीम द्वारा काबु कर पूछताछ की गई। संदिग्धों द्वारा संतोषजनक जबाब नही दे पाने पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर राजपत्रित अधिकारी को बुलाकर युवकों की तलाशी ली गई तो उनकी जेब से चिट्टा बरामद हुआ। जिसका कुल वजन 412 ग्राम प्राप्त हुआ और जिसकी कीमत बाजार मे लगभग 50 लाख रुपए बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से कमर्शियल क्वांटिटी में हेरोइन बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान प्रेम सागर पुत्र दर्शन लाल और उसके बेटे विलास उर्फ विकास निवासी रानियाँ गेट, सिरसा के रूप मे हुई है। इस मामले मे थाना डिंग जिला सिरसा मे अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
आरोपी पुत्र पहले भी नशा तस्करी के मामलों मे जा चुके है जेल | Sirsa News
सरसा यूनिट इंचार्ज तरसेम सिंह ने आगे बताया कि आरोपी विलास उर्फ विकास पुत्र प्रेम सागर से गहानता से पूछताछ की जा रही है। आरोपी विलास पर पर नशा तस्करी के मामले मे एक मामला पहले भी है जिस पर ये आरोपी जमानत पर बाहर आया हुआ था। आरोपी पंजाब से हेरोइन लेकर आते थे और डिंग एरिया में सप्लाई करते थे।
यह भी पढ़ें:– समस्याओं के निस्तारण में निष्पक्ष व पारदर्शी रवैया अपनाए: डीएम