लवप्रीत, परमजीत कौर व हरलीन ने जीता सोना

Published On

सच्ची शिक्षा कूपन स्कीम 2022-23 का लक्की ड्रा कार्यक्रम आयोजित

सरसा। (सच कहूँ न्यूज) पाक एवं साफ विचारों की धनी सच्ची शिक्षा पत्रिका की ओर से शुक्रवार को कूपन स्कीम 2022-23 का लक्की ड्रा निकाला गया, जिसमें भाग्यशाली विजेताओं पर इनामों की जमकर बरसात हुई। विजेताओं में मलेरकोटला की लवप्रीत, परमजीत कौर डबवाली व हरलीन कौर कलायत ने प्रथम पुरस्कार में 5-5 ग्राम शुद्ध सोने के सिक्के जीते। वहीं दूसरे पुरस्कार के भाग्यशाली विजेताओं को वॉशिंग मशीनें दी गई।

कार्यक्रम में सच्ची शिक्षा, सच कहूँ व ग्लोरियस प्रिंटिंग महल के इंचार्ज जीएसएम किशोर इन्सां, जीएसएम अंकुर इन्सां, सच्ची शिक्षा सम्पादक मा. बनवारी लाल इन्सां, सच कहूँ समाचार पत्र के प्रबंध सम्पादक प्रकाश सिंह सरवारा, पंजाबी सच कहूँ के सम्पादक तिलक राज इन्सां के अलावा हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश सहित कई प्रदेशों के 45 मैंबर सदस्यों ने शिरकत की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts