गुरुग्राम पुलिस ने ऑटो में पकड़ा 20 किलो 700 ग्राम गांजा

Published On

पुलिस ने ऑटो रिक्शा सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Gurugram News: स्थानीय पुलिस ने अवैध गांजे के साथ एक आॅटो सहित एक आरोपी को काबू किया है। अपराध शाखा फरुखनगर की टीम द्वारा सेक्टर-44/45 गुरुग्राम से आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान विमल कुमार (उम्र-44 वर्ष) निवासी गांव तराराई, जिला औरैया (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार एक सीएनजी आॅटो को लेकर ड्राइवर जा रहा था। पुलिस ने उसे रुकवाकर तलाशी ली। इस दौरान खुलासा हुआ कि वह आॅटो चालक आॅटो में अवैध रूप से गांजा लेकर जा रहा है। आरोपी के कब्जा से सीएनजी आॅटो रिक्शा में रखा 20 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। उसके खिलाफ थाना सेक्टर गुरुग्राम में एनडीपीएस अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार किया गया। Gurugram News

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उसने यह गांजा गुरुग्राम से किसी व्यक्ति से एक लाख रुपए में खरीदा था। मुनाफा कमाने के इरादे से गांजा को छोटी-छोटी मात्रा में बेच रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गांजा सहित काबू कर लिया। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– 323 लाख से होगा पिहोवा हलके की सड़कों का नवीनीकरण: डीडी शर्मा

About The Author

Related Posts