कुरुक्षेत्र: दोनो हाथ काटने वाले लॉरेंस बिश्वोई गैंग के हैं गूर्गे: पुलिस

Published On

कुरुक्षेत्र (देवीलाल बारना)। दोनो हाथ काटने वाले लॉरेंस बिश्वोई गैंग के हैं गूर्गे, पुलिस दो आरोपियों को किया काबू, कुल 8 लोग हैं शामिल, कुछ लोग जेल में हैं बंद, पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता कर दी जानकारी।

यह भी पढ़ें:– अब जरूरतमंद बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में मिलेगा दाखिला

क्या है मामला

दोनो हाथ काटकर साथ ले जाने के मामले में कुरुक्षेत्र पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि जीटी रोड़ पर कुरुक्षेत्र हवेली के नजदीक करनाल के राहड़ा निवासी जूगनू राणा के दोनो हाथ काटकर साथ ले गए थे। इस मामले में दो आरोपियों जिला जींद के मोरखी गांव के अनिल लीला व गांव जामनी के हरदीप को काबू किया है।

इस मामले में कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा एसआईटी गठित की गई थी व जांच सीआईए वन को सौंपी गई थी। आरोपियों ने गन्ने काटने का औजार से जुगनू के हाथों को काटा था। मामले में कुल आठ लोग शामिल हैं जिनमें से कुछ लोग जेल मे हैं। सभी पेशेवर अपराधी हैं ओर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गूर्गे हैं। जुगनू का भी अपराधिक रिकॉर्ड है। जुगनू ने 2020 में फायरिंग की थी और 307 में बेल पर छूट कर आया हुआ है। मामले में एक लाख के इनाम की घोषणा की गई थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts