HBSE 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, 84.67% छात्र पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, यहां क्लिक कर देखें अपना रिजल्ट

HBSE 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, 84.67% छात्र पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, यहां क्लिक कर देखें अपना रिजल्ट

Sach Kahoon Picture
Published On

भिवानी, इन्द्रवेश। HBSE 12th Result 2026: Board of School Education Haryana (BSEH) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 84.67 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल रहे। लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया।

लड़कियों का शानदार प्रदर्शन | HBSE 12th Result 2026

बोर्ड के अनुसार 87.97% लड़कियां पास हुई हैं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 81.45% रहा। इस बार चरखी दादरी जिले का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा, जबकि नूंह जिला सबसे पीछे रहा।

बोर्ड चेयरमैन Pawan Kumar ने भिवानी स्थित बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि रिजल्ट तैयार करने में किसी तरह की गलती न रहे, इसके लिए उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच भी करवाई गई।

ये रहे हरियाणा बोर्ड 12वीं के टॉपर्स

  • Deepika ने 499 अंक हासिल कर पूरे हरियाणा में पहला स्थान प्राप्त किया। वह रेवाड़ी के चिल्लर स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं।
  • Udita ने 498 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वह रोहतक के रुड़की स्थित कन्या गुरुकुल की छात्रा हैं।
  • Yogita और Muskan ने 497 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्राइवेट स्कूलों का बेहतर प्रदर्शन

इस वर्ष 12वीं परीक्षा में कुल 2,42,856 विद्यार्थियों में से 2,05,618 छात्र पास हुए, जबकि 10,498 छात्र असफल रहे।

  • ग्रामीण क्षेत्रों का पास प्रतिशत: 84.98%
  • शहरी क्षेत्रों का पास प्रतिशत: 83.91%

प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सरकारी स्कूलों से बेहतर रहा।

  • प्राइवेट स्कूल: 87.94% पास
  • सरकारी स्कूल: 82.44% पास

2.95 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं, जिनमें करीब 2.95 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए डिजिटल मार्कशीट और ऑनलाइन रिजल्ट की व्यवस्था भी की है। विद्यार्थी रोल नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

साल 2025 में हरियाणा बोर्ड 12वीं का कुल परिणाम 85.66% रहा था। उस समय Arpandeep Singh ने 497 अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया था।

About The Author

Related Posts