Haryana Monsoon: देख लो घग्घर की ताजा तस्वीर…. हरियाणा के इन जिलों और गांव में बढ़ा बाढ़ का खतरा

Published On

Haryana Monsoon: रतिया (सच कहूँ/तरसेम सैनी/शामवीर)। शिवालिक की पहाड़ियों में हो रही लगातार बरसात के चलते रतिया क्षेत्र से होकर गुजरने वाली घग्घर नदी में पानी का स्तर बढ़ना शुरू हो गया है। पीछे से इस पानी में बढ़ौतरी हो रही। जिससे किसानों की धड़कने बढ़ा दी है, लेकिन अभी तक चिंता की कोई बात नहीं है। रतिया क्षेत्र से गुजरने वाली घग्गर नदी में हर साल मानसून के मौसम में हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्रों से पानी आता है।

घग्गर नदी पिछले काफी दिनों से सूखी पड़ी थी। बरसात होने के बाद अब नदी में पानी का बहाव शुरू हो गया है। पिछले कई दिनों से सूखी पड़ी घग्गर नदी में पानी आने से हरियाणा व पंजाब के दर्जनों गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। सुरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, देवराज, दीपक, प्रदीप आदि ने बताया कि नदी का पानी जब बाढ़ का रूप् धारण कर लेता है, तब इससे नुकसान होता अन्यथा नदी किसानों के लिए जीवनदायिनी साबित होती है। वही प्रशासन द्वारा नदी में पानी आने को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं।

हिसार में हल्की बारिश की संभावना | Haryana Monsoon

कल मंगलवार को यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत व झज्जर में तेज बारिश होगी। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, रेवाड़ी गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में मध्यम बारिश होगी। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश होगी।​ बुधवार को भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में तेज बारिश, ​जबकि पंचकूला, अंबाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक व हिसार में मध्यम बारिश होगी। सिरसा व फतेहाबाद में हल्की बारिश के आसार हैं। वीरवार को झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में तेज बारिश और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ में मध्यम बारिश हो सकती है। सिरसा, फतेहाबाद व हिसार में हल्की बारिश की संभावना है।

About The Author

Related Posts