Haryana Roadways: हरियाणा रोडवेज में अब लगेगा आधा किराया

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। मनोहर सरकार ने बुजुर्गों को बड़ी (Haryana Roadways) राहत दी है। रिपोर्ट के अनुसार अब हरियाणा रोडवेज बसों में 60 वर्ष के बुजुर्गों को किराए में 50% की छूट मिलेगी। चाहे वह बस प्राइवेट हो। पहले यह सुविधा 65 साल के बुजुर्गों को मिल रही थी। हालांकि बुजुर्ग महिलाओं के लिए यह सीमा 60 साल ही थी, लेकिन अब बुजुर्गों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आॅनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। जिसके बाद बुजुर्ग बस स्टैंड से अपना पास बनवा सकते है।

बजट में की थी घोषणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट में घोषणा की थी और उसी घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए परिवहन विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने बजट भाषण के दौरान महिलाओं के साथ पुरुषों की आयु सीमा को भी घटाकर 60 वर्ष कर दिया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts