Haryana Weather : हरियाणा के ये 7 जिले हो जाए सावधान, बहुत तेजी से आ रहा है तूफान...झमाझम बारिश का अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा के ये 7 जिले हो जाए सावधान, बहुत तेजी से आ रहा है तूफान

Sach Kahoon Picture
Published On

Haryana Weather : हिसार, संदीप सिंहमार। हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम करवट लेने जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में आज रात से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

इन जिलों में ज्यादा असर | Haryana Weather

मौसम विभाग के अनुसार सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जिलों में मौसम का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। यहां तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।

लगातार बढ़ रहा तापमान

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को सिरसा हरियाणा का सबसे गर्म जिला रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक करनाल, यमुनानगर और पानीपत को छोड़कर लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। वहीं गुरुग्राम में तापमान करीब 36 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 4.5 डिग्री कम माना गया है।

14 मई तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा में 14 मई तक मौसम परिवर्तनशील बना रह सकता है। 10 मई की रात एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों की ओर सक्रिय होगा, जबकि राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है।

इसी सिस्टम के प्रभाव से 11 मई से 13 मई के बीच हरियाणा में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कई स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हल्की बारिश और बूंदाबांदी के संकेत

मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि फिलहाल भारी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है, लेकिन तेज हवाओं के कारण मौसम सुहावना हो सकता है।

किसानों और लोगों के लिए सलाह

  • तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों पर खड़े होने से बचें
  • किसान कटाई के बाद फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें
  • बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें
  • गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीते रहें

मौसम में यह बदलाव जहां गर्मी से राहत देगा, वहीं तेज हवाओं और गरज-चमक को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की भी जरूरत होगी।

About The Author

Related Posts