Paid Tribute: श्री जलालआणा साहिब ब्लॉक के सचखंडवासी गोलूराम इन्सां को भावभीनी श्रद्धांजलि
भीषण गर्मी की परवाह किए बिना नामचर्चा में बड़ी संख्या में साध-संगत पहुंची
Paid Tribute: ओढ़ां, राजू। ब्लॉक श्री जलालआणा साहिब के गांव कुरंगावाली के प्रेमी नात्थी इन्सां के पिता सचखंडवासी गोलूराम इन्सां की पांचवी बरसी पर उनके आवास पर ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आयोजित की गई। भीषण गर्मी की परवाह किए बगैर नामचर्चा में ब्लॉक श्री जलालआणा साहिब व रोडी से बड़ी संख्या में साध-संगत तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नामचर्चा की शुरूआत बेनती भजन के साथ हुई। तदुपरांत कविराजों ने नाम एवं चेतावनी प्रथाए भजनों द्वारा मनुष्य जन्म को बेशकीमती बताते हुए कहा कि इंसान इस जन्म में प्रभु परमात्मा की भक्ति कर स्वयं को जन्म-मरण के चक्कर से मुक्त कर सकता है। इस मौके पर ब्लॉक प्रेमी सेवक मुकेश इन्सां ने सचखंडवासी गोलूराम इन्सां को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से नाम शब्द लेकर पूरे परिवार को डेरा सच्चा सौदा से जोड़ा।
पूज्य गुरु जी के वचनों पर चलते हुए आज उक्त परिवार सेवा-सुमिरन में आगे रहता है। वहीं रोड़ी ब्लॉक के प्रेमी सेवक पवन इन्सां ने भी अपने संबोधन में कहा कि प्रेमी नात्थी इन्सां का पूरा परिवार डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है,उक्त परिवार ने राम नाम का आयोजन कर सचखंड वासी को याद किया है वो अपने आप में एक उदाहरण है। नामचर्चा के दौरान साध-संगत ने आॅडियो के माध्यम से पूज्य गुरु जी के अनमोल वचनों को श्रवण किया। साध-संगत ने नारा लगाकर प्रेमी गोलूराम इन्सां को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सच्ची शिक्षा के विजेता पाठकों को पुरस्कृत किया गया। समापन अवसर पर प्रेमी नात्थी इन्सां ने समस्त साध-संगत का नामचर्चा में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।