Haryana HTET News: हरियाणा में एचटेट की परीक्षा इस तारीख से होगी शुरू, चेयरमैन ने और भी दी बड़ी जानकारी

Published On

एआई सिस्टम की निगरानी में होगी एचटेट की परीक्षा

  • गृह जिले में होगी परीक्षा, 4.05 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 600 परीक्षा केंद्र बनाए

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। HTET Exam News: हरियाणा में एचटेट की परीक्षा के लिए बोर्ड पूर्ण रूप से तैयारी कर चुका है। एचटेट की इस परीक्षा में 4 लाख 5 हजार 377 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सबसे ज्यादा गुरुग्राम जिले के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिनकी संख्या 42 हजार 783 है। Haryana HTET News

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. पवन कुमार ने बताया कि एचटेट की परीक्षा में इस बार एआई सिस्टम को भी जोड़ा गया है। इस परीक्षा में एआई सिस्टम के आगे अभ्यर्थी जैसे ही आयेगा उसका सारा डेटा सामने होगा। उन्होंने बताया कि एआई से ये भी पता चलेगा की जितनी भी परीक्षा में आज तक अभ्यर्र्थी बैठा था, बेशक वह किसी और नाम से भी परीक्षा दे कर आया होगा तो भी इस जांच में आयेगा। सबसे बड़ी बात तो ही है की अगर वह गलत तरीके से परीक्षा दे के आया है तो इसकी जानकारी भी एआई देगा जिससे वह फंस जाएगा।

नकल रहित परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी | Haryana HTET News

बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने बताया कि यह परीक्षा नकल रहित होगी साथ ही उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए बोर्ड ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि परीक्षा में 600 से ज्यादा सेंटर बनाए गए है। एक परीक्षा केंद्र में 310 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने ये भी बताया कि इस परीक्षा में लेवल एक यानी की पीआरटी की परीक्षा में 82,917 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। लेवल 2 यानिकी टीजीटी की परीक्षा में 2 लाख 1517 तो लेवल 3 यानी पीजीटी की परीक्षा में एक लाख 20 हजार 943 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

ये परीक्षा जुलाई माह में 26 व 27 जुलाई को होगी। बोर्ड चेयरमैन डॉ पवन कुमार ने बताया की ज्यादातर अभ्यर्थी गृह जिले में ही परीक्षा देंगे लेकिन दिव्यांग व महिलाओं को गृह जिले में ही परीक्षा करवाने के लिए बोर्ड सेंटर उपलब्ध करवाएगा।

यह भी पढ़ें:– Fake Ghee News: हांसी में नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

About The Author

Related Posts