हरियाणा आर्बिटल रेल कोरिडोर शिलान्यास हेतु पीएम को आमंत्रण

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरियाणा आर्बिटल रेल कोरिडोर के शिलान्यास के लिए आमंत्रित किया है। खट्टर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पहुंच कर मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा रेल कोरिडोर शिनान्यास के लिए औपचारिक रूप से निमंत्रण सौंपा। यह कोरिडोर लगभग 5600 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम मानेसर , पलवल या आर्बिटल रेल कोरिडोर मार्ग पर अन्य किसी दूसरे स्थल पर सम्भावित है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts